CBSE Class 9 Art Education Syllabus

CBSE Class 9 Art Education Syllabus: Assessment & Evaluation

CBSE Class 9 Art Education Syllabus 2026–27 को लेकर कला शिक्षकों और विद्यार्थियों के मन में कई सवाल हैं। विशेष रूप से NCERT की नई मधुरिमा कला (Madhurima – Art Education) पुस्तक आने के बाद यह जानना जरूरी हो गया है कि कक्षा 9 में Art Education का पाठ्यक्रम क्या होगा और इसका Assessment एवं Evaluation किस प्रकार किया जाएगा।

CBSE द्वारा जारी नए Circular 2026–27 में Art Education के Syllabus, Teaching Approach, Learning Outcomes, Pedagogy और Assessment Criteria के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस लेख में हम CBSE के नए दिशानिर्देशों के अनुसार कक्षा 9 के Art Education विषय के Assessment और Evaluation को विस्तार से समझेंगे। साथ ही उन महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब भी जानेंगे, जो आजकल अधिकांश Art Teachers के सामने हैं।

नई मधुरिमा कला पुस्तक और CBSE के नए Circular के बाद शिक्षकों के सामने मुख्य रूप से ये प्रश्न हैं:

  1. Class 9 Art Education का पूरा Syllabus क्या है?
  2. Art Education का Assessment और Evaluation किस आधार पर होगा?
  3. क्या Art Education का कोई Board Examination होगा या यह School-Based Assessment होगा?
  4. अगर किसी स्कूल में केवल एक Art Teacher है, तो वह Music, Theatre और Dance जैसे विषयों को कैसे पढ़ाएगा?
  5. क्या एक सामान्य Drawing या Painting Teacher इन चारों Sections को पढ़ा सकता है, या इसके लिए अलग-अलग Music, Theatre और Dance Teachers की आवश्यकता होगी?

CBSE के नए Circular में इन सभी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आइए एक-एक करके समझते हैं।

CBSE द्वारा जारी Circular में कक्षा 9 के Art Education Syllabus के साथ-साथ निम्नलिखित जानकारियाँ भी दी गई हैं:

  • Syllabus के Aims और Objectives
  • Art Education को पढ़ाने का Approach
  • Expected Learning Outcomes
  • Pedagogy और Instructional Methods
  • Assessment और Evaluation Criteria

इसलिए केवल मधुरिमा कला पुस्तक पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि CBSE द्वारा जारी Circular को भी समझना प्रत्येक Art Teacher के लिए आवश्यक है।

नोट: CBSE का आधिकारिक Circular इसकी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका लिंक इस लेख के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस नए सर्क्यलर की सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि कला शिक्षा पूरी तरह से 100% स्कूल आधारित आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित है। इसका अर्थ है कि इस विषय का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए अलग से CBSE Board Examination नहीं होगा। कला शिक्षक को CBSE द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना होगा व अंक देने होंगे होगा।

CBSE के निर्देशों के अनुसार Art Education का कुल मूल्यांकन 100 अंकों का होगा। इसे दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है:

Theory और Practical दोनों का अपना अलग महत्व है। Theory में विद्यार्थियों के कला संबंधी ज्ञान का मूल्यांकन होगा, जबकि Practical में उनकी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और पूरे शैक्षणिक सत्र के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा।

Art Education के Practical Component में चार प्रमुख कला विधाएँ शामिल हैं:

  1. Painting / Visual Arts
  2. Graphics
  3. Sculpture
  4. Applied Art

सर्कुलर में इन चारों भागों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग-अलग मूल्यांकन के मापदंड दिए गए हैं। अंतिम प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए चारों भागों के प्राप्त अंकों का औसत लेने की बात कही गई है। हालाँकि, यहाँ एक महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रश्न भी उठता है। यदि किसी स्कूल में केवल एक कला शिक्षक है। तो उसके लिए चित्रकला, ग्राफ़िक्स, मूर्तिकला और व्यवहारिक कला के साथ-साथ अन्य कला विधाओं की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

इसलिए इस औसत की गणना और चारों भागों के प्रयोगात्मक परीक्षा संचालन को लेकर भविष्य में अतिरिक्त स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो सकती है। फिलहाल दृश्य कला के शिक्षक अपने विषय से संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षा की योजना बनाकर मूल्यांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकता है।

Art Education का Theory Paper कुल 40 अंकों का होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है।

Theory Paper को तीन भागों में बाँटा गया है:

आइए इन तीनों Sections को विस्तार से समझते हैं।

Section A: History of Arts – 20 Marks

  • Theory Paper का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हिस्ट्री ओफ़ आर्ट (History of Arts) होगा।
  • इस भाग से कुल 20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएँगे। यह विषय मधुरिमा कला पुस्तक के पहले अध्याय से संबंधित है।
  • इसलिए विद्यार्थियों को कला के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों, कलात्मक विकास और विभिन्न कला परंपराओं का अध्ययन अच्छी तरह करना चाहिए।

Section B: चारों कला विधाओं से प्रश्न – 16 Marks

इस Section में चारों कला विधाओं से 4-4 अंकों के प्रश्न पूछे जाएँगे।

Art SectionMarks
Visual Arts4
Music4
Theatre4
Dance4
Total16

इसका अर्थ है कि विद्यार्थियों को केवल Visual Arts या Painting का ही ज्ञान नहीं होना चाहिए, बल्कि Music, Theatre और Dance के बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी भी होनी चाहिए।

Section C: Analytical Note – 4 Marks

  • इस भाग में किसी भी कला विधा से संबंधित एक अदृश्य चित्र या तस्वीर दी जा सकती है।
  • विद्यार्थियों को उस चित्र का सभी कला विधाओं के दृष्टिकोण से विश्लेषण करते हुए एक नोट लिखना होगा।
  • इस प्रश्न का उद्देश्य विभिन्न कला विधाओं को आपस में जोड़ना और विद्यार्थियों में Art Integration की समझ विकसित करना है।
  • इस प्रकार Theory पेपर में विद्यार्थियों के कला संबंधी ज्ञान के साथ-साथ उनकी Observation और Analytical Skills का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

यह प्रश्न आजकल कई स्कूलों के कला शिक्षकों के सामने है। अधिकांश स्कूलों में केवल एक कला शिक्षक नियुक्त होता है। ऐसे में संगीत, थिएटर और नृत्य जैसे विषयों को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी उसी शिक्षक पर आ सकती है। लेकिन क्या एक कला शिक्षक इन सभी विधाओं को पढ़ा सकता है? इसका जवाब समझने के लिए हमें मधुरिमा कला पुस्तक और CBSE Circular दोनों को देखना होगा।

सभी विधाओं के पहले अध्याय का महत्व

मधुरिमा कला पुस्तक का पहला अध्याय सभी कला विधाओं के लिए महत्वपूर्ण और अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक Section का पहला अध्याय भी पढ़ना आवश्यक है। CBSE के Theory Paper में भी History of Arts के लिए 20 अंक निर्धारित हैं, जबकि Visual Arts, Music, Theatre और Dance से 4-4 अंकों के प्रश्न पूछे जाएँगे। इससे स्पष्ट होता है कि सभी कला विधाओं की बुनियादी जानकारी विद्यार्थियों को देना आवश्यक है।

क्या Visual Art Teacher Music, Theatre और Dance की Theory पढ़ा सकता है?

CBSE Circular के Page 14 पर Dance & Movement Section में एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है:

“Textbook instructions are to be followed by the teacher, and theory will be taught from the textbook. Thus, the written material could be taught by any art teacher.”

इसका अर्थ है कि शिक्षक को पाठ्यपुस्तक में दिए गए निर्देशों का पालन करना है और Theory को पुस्तक के माध्यम से पढ़ाना है। इस प्रकार लिखित सामग्री किसी भी Art Teacher द्वारा पढ़ाई जा सकती है। इस निर्देश से यह समझने में मदद मिलती है कि Music, Theatre और Dance के Theory भाग को पढ़ाने के लिए अलग-अलग विषय विशेषज्ञों का होना अनिवार्य नहीं बताया गया है।

मान लीजिए किसी स्कूल में केवल एक Visual Art Teacher है। ऐसी स्थिति में वह निम्नलिखित तरीके से अपने कार्य की योजना बना सकता है:

  1. History of Arts: मधुरिमा कला पुस्तक के पहले अध्याय को विस्तार से पढ़ाना, क्योंकि Theory Paper में इसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं।
  2. Visual Arts: Visual Art के Practical और संबंधित Theory को पढ़ाना।
  3. Music, Theatre और Dance: इन तीनों Sections के पहले अध्यायों की लिखित सामग्री और बुनियादी सिद्धांतों को पुस्तक के अनुसार पढ़ाना।
  4. अतिरिक्त सहयोग: यदि स्कूल प्रशासन चाहे तो कुछ Periods के लिए Music और Dance Teachers की व्यवस्था भी कर सकता है।

इस प्रकार एक Art Teacher मधुरिमा कला पुस्तक के Theory भाग को पढ़ाने और Visual Art के Practical Assessment को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अब बात करते हैं Practical Assessment की। यहाँ हम मुख्य रूप से Visual Art के Practical Evaluation को समझेंगे, क्योंकि अधिकांश स्कूलों में Visual Art या Drawing Teachers उपलब्ध होते हैं। Visual Art Practical कुल 60 अंकों का होगा। इसे चार भागों में विभाजित किया गया है:

  • A – Visual Art Composition
  • B – School Event
  • C – Project Report
  • D – Formative Assessment

आइए इन चारों Components को विस्तार से समझते हैं।

  • Visual Art Practical का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा Visual Art Composition है।
  • CBSE Circular के अनुसार विद्यार्थियों को Visual Art Composition पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • विद्यार्थियों को A2 या A3 Size की Drawing Sheet पर Colours की सहायता से एक Art Composition तैयार करना होगा।
  • इसके लिए शिक्षक विद्यार्थियों को कोई Theme दे सकता है।
  • Visual Art Composition के लिए कुछ उपयोगी Theme Ideas:
  1. काम करते हुए मजदूर (Workers at Work)
  2. कोई भारतीय त्योहार या उत्सव (Indian Festival)
  3. खेलते हुए बच्चे (Children Playing)
  4. बाजार का दृश्य (Market Scene)
  5. स्कूल का दृश्य (School Scene)
  6. ग्रामीण जीवन (Rural Life)
  7. सामाजिक जीवन (Social Life)
  8. दैनिक जीवन की गतिविधियाँ (Daily Life Activities)

ऐसी Composition चुनी जा सकती है जिसमें दो या दो से अधिक Human Figures किसी गतिविधि में संलग्न हों।

CBSE Circular में Visual Art Composition के मूल्यांकन के लिए पाँच Criteria निर्धारित किए गए हैं:

Evaluation CriteriaMarks
Composition Layout10
Handling of Colours10
Colour Value / Hatching / Cross Hatching5
Overall Presentation5
Viva10
Total40

इन सभी Criteria के आधार पर विद्यार्थियों की कलात्मक समझ, रंगों के प्रयोग, Composition की व्यवस्था और विषय की प्रस्तुति का मूल्यांकन किया जाएगा।

Viva का महत्व: Viva में विद्यार्थियों से उनकी बनाई गई Art Composition से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसमें Theme, Colour Selection, Composition और Art-making Process की समझ को परखा जा सकता है।

B. School Event – 5 Marks

Visual Art Practical का दूसरा भाग School Event है, जिसके लिए 5 अंक निर्धारित हैं। इसमें पूरे Academic Session के दौरान विद्यार्थियों की कला संबंधी गतिविधियों और योगदान को ध्यान में रखा जाएगा। इसमें निम्नलिखित गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं:

  • Painting Competition
  • Drawing Competition
  • Poster Making Competition
  • Theatre और Drama Activities
  • Music और Dance Competitions
  • स्कूल की Decoration में विद्यार्थियों का योगदान
  • स्कूल स्तर पर आयोजित Art Exhibitions
  • स्कूल से बाहर आयोजित कला संबंधी प्रतियोगिताओं में भागीदारी
  • अन्य Creative और Art-related Activities

इसका अर्थ है कि केवल Practical Examination में बनाई गई Painting ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पूरे साल विद्यार्थियों की कला संबंधी भागीदारी को भी महत्व दिया जाएगा।

C. Project Report – 5 Marks

तीसरा Component Project Report है, जिसके लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं।

CBSE Circular के अनुसार विद्यार्थी अपनी Project Report को दो तरीकों से प्रस्तुत कर सकते हैं:

1. Physical Portfolio / Dossier

विद्यार्थी अपनी Project Report को एक Physical Portfolio के रूप में जमा कर सकते हैं। इसमें निम्नलिखित सामग्री शामिल हो सकती है:

  • Visual Journal
  • Sketches
  • Drafts
  • Research Notes
  • Artworks और उनकी प्रक्रिया से संबंधित विवरण
  • Project से संबंधित अन्य रचनात्मक सामग्री

2. Digital E-Portfolio

विद्यार्थी अपनी Project Report डिजिटल माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित Formats का उपयोग किया जा सकता है:

  • PDF Document
  • Slide Presentation
  • Video Compilation
  • Digital Visual Journal

Digital Submission में आवश्यकता के अनुसार निम्नलिखित सामग्री भी शामिल की जा सकती है:

  • Performance की High-Resolution Photographs
  • 3D Models की Photographs
  • Audio Recordings
  • Video Clips

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के कार्य को सही ढंग से प्रस्तुत करना और Evaluation से पहले उनकी कला संबंधी गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराना है।

  • Project Report CBSE द्वारा Syllabus में बताए गए Approved Themes और Concepts पर आधारित होनी चाहिए।
  • विद्यार्थियों को अपने Project की प्रक्रिया और Research को भी शामिल करना चाहिए।
  • Physical या Digital Portfolio के माध्यम से अपने कार्य को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करना चाहिए।

D. Formative Assessment – 10 Marks

  • Practical Assessment का अंतिम भाग Formative Assessment है, जिसके लिए 10 अंक निर्धारित हैं।
  • इसमें पूरे Academic Session के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों और बनाए गए Artworks को ध्यान में रखा जाएगा।
  • विद्यार्थियों के पूरे साल के कार्यों में से उनके दो सर्वश्रेष्ठ Artworks (Best Artworks) का चयन किया जाएगा।
  • इन्हीं दो Artworks के आधार पर 10 अंकों का Formative Assessment किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित कला गतिविधियों, रचनात्मकता और पूरे शैक्षणिक सत्र में हुए कलात्मक विकास का मूल्यांकन करना है।

Art Teachers की सुविधा के लिए Visual Art Practical के सभी Components और उनके Marks को नीचे एक साथ दिया गया है।

Practical ComponentMarks
A. Visual Art Composition40
B. School Event5
C. Project Report5
D. Formative Assessment10
Total60

इस प्रकार Visual Art Practical में केवल एक दिन की Drawing या Painting Examination के आधार पर ही विद्यार्थियों का मूल्यांकन नहीं होगा, बल्कि पूरे Academic Session में उनकी गतिविधियों और कलात्मक विकास को भी महत्व दिया जाएगा।

  • इस लेख में हमने Visual Art Practical के Evaluation Criteria को विस्तार से समझा है।
  • लेकिन CBSE Circular में केवल Visual Arts ही नहीं, बल्कि Music, Theatre और Dance के लिए भी अलग-अलग Assessment और Evaluation Criteria दिए गए हैं।
  • इसलिए इन Sections के शिक्षकों को भी Circular में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
  • विशेष रूप से विद्यार्थियों की Practical Activities, Performance, Project Work और पूरे साल की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए Assessment की योजना बनानी चाहिए।

निष्कर्ष

CBSE Class 9 Art Education 2026–27 के लिए Art Teachers को क्या करना चाहिए?

CBSE के नए Circular 2026–27 से यह स्पष्ट होता है कि कक्षा 9 में Art Education को केवल Drawing और Painting तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें Visual Arts, Music, Theatre और Dance जैसी विभिन्न कला विधाओं को शामिल करके विद्यार्थियों के समग्र रचनात्मक विकास पर जोर दिया गया है।

Art Teachers के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  1. CBSE द्वारा जारी नए Circular को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  2. मधुरिमा कला पुस्तक के सभी संबंधित अध्यायों का अध्ययन करें।
  3. Theory और Practical दोनों के लिए Academic Session की शुरुआत में योजना तैयार करें।
  4. विद्यार्थियों को Art Composition की नियमित Practice करवाएँ।
  5. पूरे साल के School Events और Art Activities का Record रखें।
  6. विद्यार्थियों के Project Portfolio और Best Artworks को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखें।
  7. सभी कला विधाओं की बुनियादी जानकारी विद्यार्थियों तक पहुँचाएँ।

मेरा मानना है कि यदि कला शिक्षक शुरुआत से ही एक व्यवस्थित शिक्षण और मूल्यांकन योजना तैयार कर लें। इससे नए पाठ्यक्रम को स्कूल स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।

हालाँकि, चारों कला विधाओं के Practical संचालन और Final Score के Average जैसे कुछ विषयों पर अतिरिक्त स्पष्टता की आवश्यकता महसूस होती है।

आपकी क्या राय है?

क्या एक सामान्य Visual Art Teacher के लिए मधुरिमा कला के सभी Sections को पढ़ाना और उनका Assessment करना व्यावहारिक है? यदि आप भी एक Art Teacher हैं और इस नए पाठ्यक्रम को लागू करने में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपनी राय और सुझाव Comment में जरूर साझा करें। उम्मीद है कि यह लेख CBSE Class 9 Art Education Syllabus 2026–27, Assessment और Evaluation को समझने में आपके लिए उपयोगी साबित होगा। इसी तरह के Art Education, CBSE Syllabus, NCERT Books और Fine Arts से संबंधित उपयोगी लेखों के लिए जुड़े रहें।

धन्यवाद!

लेखक: Mueen Akhtar | Art Educator


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!