CBSE Class 9 Art Education Sample Paper

CBSE Class 9 Art Education Sample Paper, Project Work, Portfolio & Assessment Guide

इस लेख में हम CBSE Class 9 Art Education Sample Paper, Project Work, Portfolio & Assessment के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। मधुरिमा कला की पुस्तक और सीबीएसई के नए सर्कुलर ने Assessment एवं Evaluation को लेकर एक नया दिशा-निर्देश दिया है।

अब कला शिक्षकों व कला छात्रों के ये जानना ज़रूरी है कि वर्ष भर का रेकोर्ड क्या रखना होगा। प्रैक्टिकल, प्रश्न-पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि कैसे होंगे? तो इन्हीं सब सवालों के जवाब हम इस लेख में खोजने में मदद करेंगे। इससे पहले CBSE सर्क्यलर 2026-27 के अनुसार हम क्लास 9 के पूरे syllabus, मूल्यांकन के ऊपर चर्चा अपने पिछले लेख में कर चुके हैं। अगर आप वो लेख पढ़ना चाहते हैं तो नीचे उसका लिंक है:

CBSE Class 9 Art Education Syllabus 20226-27: Assessment & Evaluation


इस लेख में आपके लिए है:


CBSE Class 9 Art Education 2026-27: Sample Paper, Project Work, Portfolio & Assessment
CBSE Class 9 Art Education 2026-27: Sample Paper, Project Work, Portfolio & Assessment

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के अनुरूप कला शिक्षा को केवल एक सह-पाठ्यचर्या (Co-curricular) गतिविधि न मानकर मुख्यधारा के पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बनाया है। CBSE के आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, कक्षा 9 के लिए कला शिक्षा (Art Education) का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अवलोकन क्षमता, सांस्कृतिक चेतना और आलोचनात्मक सोच (Critical Thinking) का विकास करना है।

इस फ्रेमवर्क के तहत विज़ुअल आर्ट्स (चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला) और परफॉर्मिंग आर्ट्स (संगीत, नृत्य, रंगमंच) दोनों को शामिल किया गया है। साथ ही, आर्ट-इंटीग्रेटेड लर्निंग (AIL) अनिवार्य की गई है, जहाँ विद्यार्थी अन्य विषयों—जैसे विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान—की अवधारणाओं को भी कला के माध्यम से समझते और व्यक्त करते हैं। बोर्ड का यह फ्रेमवर्क सैद्धांतिक ज्ञान की जगह अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) पर बल देता है, जिससे मूल्यांकन केवल अंतिम परीक्षा पर नहीं, बल्कि साल भर की प्रक्रिया, आर्ट जर्नल और रचनात्मक सहभागिता पर आधारित हो सके।

नवीनतम सर्कुलर (सत्र 2026-27) के अनुसार, कक्षा 9 आर्ट एजुकेशन का मूल्यांकन कुल 100 अंकों के 100% स्कूल-आधारित आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) पर आधारित है, जिसे मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है—

1. थ्योरी (40 अंक) और

2. प्रैक्टिकल (60 अंक)।

यहाँ Assessment Criteria सर्कुलर का चित्र दिया गया है; आप उसे देख सकते हैं। अब इस सर्कुलर के अनुसार ही पेपर बनाया जयगा। पपर बनाने के लिए इस सर्कुलर में बताए अंक वितरण के अनुसार कोई भी शिक्षक प्रश्नों को अपने अनुसार घाटा या बढ़ा सकता है। यहाँ प्रश्नों की संख्या मैंने आपने अनुसार रखी है। यह एक सैम्पल मार्किंग स्कीम है जिसका सैंपल पेपर का पैटर्न इस प्रकार हो सकता है:

Cbse Class 9 sample paper 2026-27
CBSE Class 9 circular 2026-27
SectionQuestions FromType of QuestMarks per QuestionNo of QuestionsTotal Marks
A9 Qs from Chap. 1, & 1 Qs from each chap. No 2, 6, 10, 14OBJECTIVE11313
BCHAPTER 1VERY SHORT20408
C1 Q. each from Chap. 1, 2, 6, 10, 14SHORT TYPE3515
DNote on an unseen image from the viewpoint of all art forms. (Integrated)Case study/Note224
    2440

The number of questions and their marks can be changed as per your requirement, but the marking scheme should be the same as instructed in CBSE Circular 2026-27.

Sample Paper of Art Education for CBSE Class 9
CBSE Class 9 art Sample edycation paper_1
CBSE Class 9 Art Education Sample Paper_Page_1
CBSE Class 9 art Sample edycation paper_2
CBSE Class 9 art Sample edycation paper_2

If you want to download this sample paper, go to the download section below.

CBSE के नवीनतम मूल्यांकन सर्कुलर (2026-27) के अनुसार, आर्ट एजुकेशन के चारों विधाओं (विज़ुअल आर्ट्स, संगीत, रंगमंच और नृत्य) के 60 अंकों के प्रैक्टिकल घटक में 5 अंक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए निर्धारित हैं। बोर्ड के स्पष्ट निर्देशानुसार, प्रोजेक्ट रिपोर्ट को पाठ्यक्रम में दिए गए स्वीकृत विषयों (Approved Themes & Concepts) पर ही तैयार किया जाना चाहिए। छात्र इसे दो प्रारूपों में प्रस्तुत कर सकते हैं:

(1) फिजिकल पोर्टफोलियो/डॉसियर- जिसमें विज़ुअल जर्नल, प्रारंभिक रेखाचित्र (Sketches), ड्राफ्ट्स और शोध नोट्स शामिल हों; अथवा

(2) डिजिटल ई-पोर्टफोलियो- जिसे व्यवस्थित PDF, स्लाइड प्रेजेंटेशन या वीडियो संकलन के रूप में तैयार किया जा सकता है। डिजिटल रिपोर्ट में कार्य की उच्च-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें, प्रदर्शन के ऑडियो/वीडियो क्लिप्स और 3D मॉडल्स का दस्तावेजीकरण स्पष्ट पठनीयता के साथ शामिल होना अनिवार्य है।

कोई भी रिपोर्ट बनाने से पहले उसके टॉपिक या थीम को अपने कला शिक्षक से चर्चा कर के या उन्हें सूचित कर के ज़रूर स्वीकृत करवा लें। ये टॉपिक या थीम मधुरिमा पुस्तक से ही होना चाहिए। आपकी सहूलियत के लिए यहाँ मधुरिमा बुक से ही कुछ टॉपिक बताए जा रहे हैं:

प्रोजेक्ट रिपोर्ट के टॉपिक/थीम

  1. किसी कला विधा पर नोट ( ये विधा दृश्य कला, संगीत, नाट्य, नृत्य में से कोई भी हो सकता है) (मधुरिमा, Individual Project, पेज-35)
  2. किसी क्षेत्र या राज्य की जीवित कला परम्परा (मधुरिमा, Group Project, पेज -35)
  3. कार्यशाला की योजना व आयोजन (मधुरिमा पेज -82)
  4. संगीत के इन दो व्यक्तित्व के बारे में रीसर्च कीजिए और संगीत के क्षेत्र में इनके योगदान के बारे में लिखिए-तानसेन, और कुमार गंधर्व (मधुरिमा पेज -99)
  5. संगीत के इस व्यक्तित्व के बारे में रीसर्च कीजिए और संगीत के क्षेत्र में इनके योगदान के बारे में लिखिए-तानसेन (मधुरिमा पेज -123)
  6. संगीत के इस व्यक्तित्व के बारे में रीसर्च कीजिए और संगीत के क्षेत्र में इनके योगदान के बारे में लिखिए- कुमार गंधर्व (मधुरिमा पेज -123)
  7. संगीत के इस व्यक्तित्व के बारे में रीसर्च कीजिए और संगीत के क्षेत्र में इनके योगदान के बारे में लिखिए- मीरा बाई (मधुरिमा पेज -123)
  8. संगीत के इस व्यक्तित्व के बारे में रीसर्च कीजिए और संगीत के क्षेत्र में इनके योगदान के बारे में लिखिए- ऐम एस सुब्बुलक्ष्मी (मधुरिमा पेज -123)
  9. भारतीय मूर्तिकला क्राफ़्ट (मधुरिमा पेज -123, activity 15.2)
  10. भारतीय पारम्परिक डिज़ाइन से कोई मोटीफ़ या अपना लोगों बनाइए (मधुरिमा, Individual Project, पेज-221)
  11. अपने जर्नल के विचारों व रेखाचित्रों से एक सम्मिलित कोलाग बनाइए (मधुरिमा, Group Project, पेज -221)

जैसा कि सीबीएसई सर्क्यलर के अनुसार अब कला शिक्षक को अपना साल भर का रेकोर्ड रखना पढ़ेगा। ज़रूरी है कि वो ये रेकोर्ड एक जगह कहीं सत्र के शुरुआत से ही रखना और मूल्यांकन करना शुरू करे। एक जगह सारा रेकोर्ड रहे इसके लिए यहाँ एक सैम्पल शीट दी जा रही है। अगर आप चाहें तो इसको किसी भी फ़ोर्मटे में डाउनलोड कर के अपने हिसाब से इतेमाल कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड सेक्शन में जाएँ।

Sample Assessment & Evaluation Record
Sample Assessment & Evaluation Record

विज़ूअल आर्ट कॉम्पज़िशन के विषय

इसमें छात्र को पर्सपेक्टिव (रेखीय और आकाशीय/Linear & Aerial Perspective), अनुपात (Proportion), संतुलन (Balance), लय (Rhythm), और सामंजस्य (Harmony) का उपयोग करते हुए कॉम्पोज़िशन तैयार करना है। इसके निर्माण में प्रारंभिक रेखाचित्र (Iterations/Rough sketches) तैयार करना और लेआउट तय करना अनिवार्य माना गया है। ये प्रैक्टिकल का विषय है जिसके 40 अंक है।

सर्कुलर के Unit 3 (Creative Composition) के तहत विद्यार्थियों को 2D Composition बनाने के लिए दो मुख्य विकल्प व कई विषय क्षेत्र (Genres & Themes) दिए गए हैं

(A) Thematic Painting or Collage (विषय-आधारित पेंटिंग या कोलाज)

(B) Graphic Story or Comic Strip (ग्राफिक स्टोरी / कॉमिक स्ट्रिप)

सर्कुलर में निम्नलिखित शैलियों और विषयों की रूपरेखा सुझाई गई है:

  • मानव जीवन व परिवेश- बाज़ार का दृश्य, गाँव का हाट, या उत्सव का माहौल (Outdoor scene)।परिवार के साथ भोजन, अध्ययन कक्ष, या कला कार्यशाला (Indoor scene)।
  • प्राकृतिक व शहरी परिदृश्य- रैखिक और आकाशीय परिप्रेक्ष्य (Perspective) को दर्शाते हुए ग्रामीण भू-दृश्य, नदी तट, पहाड़, या सड़क का दृश्य।
  • वस्तु-चित्रण-बर्तनों, पारंपरिक कला-शिल्पों, फल-सब्जियों या दैनिक जीवन की वस्तुओं का कलात्मक समूहन।
  • काल्पनिक संयोजन—कल्पना पर आधारित विषय, जैसे—भविष्य का नगर (Futuristic city), लोककथाओं के काल्पनिक दृश्य, या अमूर्त भावों (Abstract emotions) का चित्रण।

किसी सामाजिक सन्देश, ऐतिहासिक प्रसंग, या प्रेरक घटना पर आधारित 4-भागों (पैनल्स) वाली रंगीन कॉमिक स्ट्रिप तैयार करना।

CBSE सर्कुलर (सत्र 2026-27) के असेसमेंट क्राइटेरिया के आधार पर, कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए “अधिकतम अंक पाने के उपाय” पर प्रमुख सुझाव:

  1. ‘History of Arts’ पर विशेष पकड़ बनाएं: मधुरिमा पुस्तक के पहले चैप्टर का ही नाम History of Arts है। यह चैप्टर 20 अंकों का है। अतः इस चैप्टर को गंभीरता से लें और इसका अध्ययन साल भर तक जारी रखें।
  2. अनदेखे चित्र पर एकीकृत विश्लेषण: ये 4 अंक का एक ऐसा प्रश्न है जिसमें किसी अनदेखे चित्र का विश्लेषण सभी कला रूपों के एकीकृत दृष्टिकोण से करना होता है। अतः सभी कला विधाओं में अपनी समझ बढ़ाएँ व उनके विषय में अपने शब्दों में नियमित लिखने का प्रयास करें।
  3. विज़ुअल आर्ट्स कॉम्पज़िशन पर ध्यान दें: प्रैक्टिकल में विज़ुअल आर्ट्स कम्पोज़िशन के लिए 3 घंटे का समय मिलता है। इसके लिए भी समय-समय पर अभ्यास करते रहें। अगर कहीं कोई कला प्रतियोगिता मिले तो उसमें ज़रूर भाग लें। इससे अभ्यास भी होगा, साथ ही स्कूल इवेंट के 5 अंक भी आसानी से मिल जाएँगे।
  4. चारों प्रैक्टिकल सेक्शन में संतुलित तैयारी रखें: प्रैक्टिकल के 60 अंकों का अंतिम स्कोर चारों सेक्शनों के औसत से तैयार होता है। इसलिए किसी एक विधा पर निर्भर रहने के बजाय चारों कलाओं में अपनी बुनियादी तैयारी मजबूत रखें।
  5. प्रोजेक्ट रिपोर्ट / पोर्टफोलियो को व्यवस्थित और प्रामाणिक रखें: प्रोजेक्ट रिपोर्ट (5 अंक) को फिजिकल पोर्टफोलियो या डिजिटल ई-पोर्टफोलियो के रूप में जमा किया जा सकता है।
  6. फॉर्मेटिव असेसमेंट और स्कूल इवेंट्स में पूरे साल सक्रिय रहें: कक्षा 9 का मूल्यांकन 100% सतत स्कूल-आधारित आंतरिक मूल्यांकन है। इसलिए साल भर कक्षा गतिविधियों, कला प्रदर्शनियों और मंच कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखें।

यह आर्टिकल कला शिक्षकों व कला छात्रों को सहयोग करने के लिए लिखा गया है। उम्मीद है कि यह लेख आप सभी के लिए उपयोगी होगा। अगर इसमें कोई त्रुटि या कमी हो, या कुछ ऐसा जो राह गया हो तो मुझे ज़रूर बताएँ। जिससे कि उसे भी इस आर्टिकल में शामिल किया जा सके और सभी को लाभ हो सके। मुझसे बेहतर कोई सैंपल पेपर या रिकॉर्ड अगर आपके पास हो तो अपने नाम से मुझे भेजें। मैं वादा करता हूँ कि आपके नाम से उसे यहाँ प्रकाशित किया जाएगा। अतः आप अपने क़ीमती सुझाव या राय ज़रूर दें।

आपका साथी

मुईन अख़्तर,

कला शिक्षक, कलाकार,


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!