परिचय
20वीं सदी की आधुनिक कला की शुरुआत कोई साधारण नहीं थी। जहां जंगलवाद, अभिव्यंजनावाद और घनवाद के विचारों ने आधुनिक कला को एक नई सोच दी। वहीं दूसरी ओर अल्पकालीन कला प्रवृत्तियों ने भी अपने प्रयासों से आधुनिक कला में में चार चाँद लगाने की कोशिश की। इन अल्पकालीन प्रवृत्तियों में से एक भविष्यवाद की कला (Futurism Art) भी रही है। तो चलिए भविषयवाद की कला (Futurism Art), इतिहास, विशेषताएँ और प्रमुख कलाकार के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Futurism Art क्या है?
भविषयवाद की कला (Futurism Art) एक आधुनिक कला आंदोलन था, जिसकी शुरुआत 1909 में इटली (Italy) में हुई थी। भविषयवाद की कला (Futurism Art) ने अतीत को छोड़कर भविष्य को अपनाने का साहस दिखाया। यह आर्ट मूवमेंट केवल पेंटिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक विचारधारा थी जो आधुनिक जीवन, मशीनों और गति को सुंदरता के रूप में देखती थी। इसका मुख्य उद्देश्य था:
- गति (Speed) को दर्शाना
- मशीनों और तकनीक को महत्व देना
- भविष्य को कला का केंद्र बनाना
Futurism के कलाकारों का मानना था कि तेज़ रफ्तार, मशीनें, औद्योगिक नगर, चिमनियों से निकलता धुएँ की आकृतियाँ, बदरगाहों में रात में टिमटिमाते हुए बल्ब और शहरी जीवन के सौंदर्य को भविषयवाद में महत्व दिया जाय।
भविषयवाद की कला (Futurism Art) का इतिहास
भविषयवाद की कला (Futurism Art) की शुरुआत फिलिप्पो तोम्मसो मारिनेत्ति (Filippo Tommaso Marinetti) ने की थी। 1909 में उन्होंने एक Manifesto प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने पारंपरिक कला को नकारते हुए आधुनिकता और स्पीड को अपनाने की बात कही। उनका प्रसिद्ध कथन था:
“एक दौड़ती हुई कार किसी भी प्राचीन मूर्ति से अधिक सुंदर है।”
यह विचार उस समय के लिए बहुत ही क्रांतिकारी था।
यह आंदोलन इटली में 1909-1916 तक चला और रूस में 1913-1917 तक विकसित हुआ।
Futurism Art की विशेषताएँ
- इस आन्दोलन की सबसे बड़ी खोज गति को चित्रों में देखाने का प्रयास व मशीनी जीवन को चित्रित करना था।
- इस कला में आधुनिक व्यक्ति अपने दृष्टिकोण को अपनी किसी भी क़िस्म की कला में देख सकता था।
- भविस्यवाद की कला में हर किस्म के माध्यमों का प्रयोग किया गया। पारम्परिक मधयमों के अलावा सेरेमिक, लगभग सभी क़िस्म की डिज़ाइन, थीयटर, फ़ैशन, टेक्सटाइल, संगीत, यह तक की फ़ूड साइयन्स में भी इसका असर देखा गया।
- इनके कलाकार वस्तुओं के आर-पार देखते थे। इनका मनना था कि सभी वस्तुएँ एक्सरे की तरह सभी चीज़ें पारदर्शी होती हैं।
- इस आंदोलन की कला की एक ओर महत्वपूर्ण विशेषता आकृतियों में गति है। इन चित्रकारों ने कृतियों में गति देखने के लिए एक ही आकृति को एक चित्र में कई बार बनाया।
- चित्रों में गति के साथ-साथ रेखाओं में भी गति लाने के चक्कर में टूटी-फूटी तेज रेखाएँ खिचीं गयीं। रेखाओं के द्वारा चित्र में पूरी तरह से शक्ति और तेज़ी (Speed) देखने की कोशिश की गयी।
- Futurism में पारंपरिक विषयों की जगह आधुनिक चीज़ें दिखाई देती हैं, जैसे—कार और ट्रेन, मशीनें और औद्योगिक शहर
Futurism के प्रमुख कलाकार
- उम्बेर्तो बोचियोनि (Umberto Boccioni)
- जियाकोमो बाल्ला (Giacomo Balla)
- कार्लो कारा (Carlo Carra)-

उम्बेर्तो बोचियोनि (Umberto Boccioni)
- उम्बेर्तो बोचियोनि (Umberto Boccioni) Futurism के सबसे प्रसिद्ध मूर्तिकार व चित्रकार थे, जिनका जन्म 1882 में हुआ। वे Futurism आंदोलन के प्रमुख कलाकारों में से एक थे।
- उनकी कला में एक प्रकार की खलबली, बैचेनी, गति और ऊर्जा स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी पेंटिंग्स और मूर्तियों में गतिशीलता (movement) और समय के प्रवाह को अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
- 1916 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन उनकी कला आज भी बहुत प्रभावशाली मानी जाती है।
- उनकी प्रसिद्ध कृतियों में The City Rises, Unique Forms of Continuity in Space और States of Mind शामिल हैं।
जियाकोमो बाल्ला (Giacomo Balla)
- जियाकोमो बाल्ला इटली के एक मशहूर कलाकार थे , जिनका जन्म 1871 में हुआ था।
- वे इस फ्यूचरिज्म आंदोलन में मुख्य कलाकारों में से एक थे।
- उन्होंने अपनी कला में गति , प्रकाश और ऊर्जा देखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता था।
- इन कृतियों में उन्होंने चलती हुई वस्तुओं की गति को बार-बार दोहराकर दिखाया है, जिससे मूवमेंट का एहसास होता है।
- बाला ने आधुनिक जीवन की तेजी और तकनीकी प्रगति को अपनी कला में खूबसूरती से प्रस्तुत किया। उनका योगदान आज भी कला जगत में महत्वपूर्ण माना जाता है।
- उनकी बहुत प्रसिद्ध कला कृतियों में Dynamism of a Dog on a Leash और Abstract Speed + Sound शामिल हैं।
कार्लो कारा (Carlo Carra)
- ये कलाकार अपने चित्रों में ज्योमितिय आकारों में गति को बड़ी ही चतुराई से देखता था।
- इनकी कला में सामाजिक ऊर्जा और क्रांति का प्रभाव देखा जा सकता है।
- इनके प्रसिद्ध चित्रों में द फ़्यूनरेल ओफ़ द आनर्किस्ट गाली, द रेड हौरसेस, द इंजीनियर्स लवर रहे हैं।
भविष्यवाद (Futurism) का पतन
भविष्यवाद (Futurism) के पतन का सबसे बड़ा कारण प्रथम विश्व युद्ध था। प्रथम विश्व युद्ध के बाद भविषयवाद का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो गया। चित्रकार उम्बेर्तो बोचियोनि की युद्ध में मौत हो गयी थी। मारिनेत्ति कब तक अकेले, कब तक इस कला आंदोलन को ज़िंदा रख सकते थे? और भी कई कलाकार युद्ध में शामिल हो गए और आंदोलन कमजोर पड़ गया। अंततः धीरे धीरे इस आंदोलन का अंत हो गया।
Futurism Art का प्रभाव
इस कला आंदोलन का प्रभाव इतना व्यापक तो नहीं था, मगर महत्वपूर्ण तो है। कहीं ना कहीं, किसी रूप में हमें आज भी इसके दर्शन हो जाते हैं। यह कला आज भी हमें इन रूपों में दिखाई देती है:
- Advertising
- Graphic Design
- Animation
- Motion Art

निष्कर्ष
आधुनिक कला को आधुनिक बनाने वाले कई सारे कारकों में से एक कारक भविष्यवाद (Futurism) भी रहा। ये आंदोलन भले थोड़े टाइम ही रहा मगर इसने कला जगत को एक नई सोच व विषय दिए। इसने यह साबित किया कि कला केवल अतीत को नहीं, बल्कि भविष्य को भी व्यक्त कर सकती है।
भविष्यवाद (Futurism) का मेनिफ़ेस्टो कहता है, “हम मानते हैं कि दुनिया की शान एक नई खूबसूरती से ओर बढ़ गई है; स्पीड की खूबसूरती से।”
We affirm that the words’ magnificence has been enriched by a new beauty;
आज भी जब हम किसी तेज़, गतिशील या आधुनिक डिज़ाइन को देखते हैं, तो उसमें कहीं न कहीं भविष्यवाद (Futurism) की झलक जरूर मिलती है। भविष्यवाद (Futurism) हमें सिखाता है कि हम बदलाव को अपनाएं और नई सोच के साथ आगे बढ़ें।
Top
Related Posts
- Futurism Art क्या है? | इतिहास, विशेषताएँ और प्रमुख कलाकार
- Fauvism Art (जंगलवाद की कला)
- Cubism Art (घनवाद की कला)
- Van Gogh (वान गो)
- Why did Van Gogh cut his ear? (वान गो ने अपना कान क्यूँ काटा था?)
- Paul Cezanne | पॉल सेज़ेन
- Post Impressionism Art | उत्तर प्रभाववाद की कला
- Neo-Impressionism | नव-प्रभाववाद की कला
- Claude Monet क्लोड मोने | प्रभाववादी चित्रकार Impressionist Artist










